पैरा केनो कायाकिंग एंड कैनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 08 से 12 अगस्त तक भोपाल में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य की पैरा टीम आज रवाना हुई।
रवाना होने से पूर्व टीम ने श्रीमती तनुजा सलाम, IAS, संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संचालक महोदया ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान कर उन्हें पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि राज्य की पैरा टीम पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है।
इक्विपमेंट की कमी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग संघ ने पूरा करते हुए बोट्स एवं पैडल खरीदे, जिससे दिव्यांग खिलाड़ियों को अभ्यास में कोई असुविधा न हो।
राज्य टीम में शामिल खिलाड़ी: चंचला पटेल, कुलदीप मिंज, होरीलाल यादव, पिंटू साहू, लकी सोनी, महेश्वर पटले, सुमित कुमार एवं विनेश। टीम कोच कुमारी पिंकी साहू, कोच प्रवेश सोनवाने एवं प्रबंधक राकेश सिंह ठाकुर है.
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, कोच श्रीमती पिंकी साहू, अशोक साहू, अशोक दुबे सहित खिलाड़ी उपस्थित थे। उक्त चैंपियनशिप के लिए संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, सचिव अभिजीत मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दिए.
