Squash

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय स्क्वैश चैम्पियनशिप का कल से राजधानी में होगा आगाज़

छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SRFI) के मार्गदर्शन में राज्य चैम्पियनशिप का आयोजन 8 से 9 अगस्त तक स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुढ़ापारा में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है।

स्पर्धा में प्रदेशभर से 62 खिलाड़ियों ने अपनी प्रविष्टि दर्ज कराई है। प्रतियोगिता 12 वर्गों अंडर-11 (बालक/बालिका), अंडर-13 (बालक/बालिका), अंडर-15 (बालक/बालिका), अंडर-17 (बालक/बालिका), अंडर-19 (बालक/बालिका), पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों के साथ प्रदेश के उभरते एवं अनुभवी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए भी महत्वपूर्ण है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय रैंकिंग अंक प्राप्त होंगे, जिससे आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर सीडिंग, चयन एवं उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author