छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में जिला संघ द्वारा 02 से 04 अक्टूबर तक स्व. श्री प्रकाश चितलांग्या स्मृति द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग स्पर्धा का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम में किया जा रहा है. प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 250 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

यह प्रतियोगिता एकल इवेंट्स में सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, यूथ अंडर -19 (यूथ) बालक एकल, यूथ अंडर -19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ अंडर -17 (जुनियर) बालक एकल, यूथ अंडर -17 (जुनियर) बालिका एकल, यूथ अंडर -15 (सब जुनियर) बालक एकल, यूथ अंडर -15 (सब जुनियर) बालिका एकल, यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ अंडर -13 (कैडेट) बालिका एकल, यूथ अंडर -11 (होप्स) बालक एकल तथा यूथ अंडर -11 (होप्स) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जायेगी।
READ THIS ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-ambikapur-desk-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a4%bc%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%80/: KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आगामी 2 अक्टूबर से संस्कारधानी में होगा आयोजितइस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे तथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 25.09.2026 है। यह जानकारी संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दिया।
