एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ एवं जिला संघ के संयुक्त तत्वावधान में बहतराई स्टेडियम में पांचवीं राज्य स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता भारत के महान भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि तथा देश में भाला फेंक खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. तारनिश गौतम कुलसचिव अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय रहे। अध्यक्षता अमरनाथ सिंह महासचिव छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ ने की। विशिष्ट अतिथि में जी.एस. भाटिया (द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित) एवं संघ के कोषाध्यक्ष सौरभ राय उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 173 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 125 बालक एवं 48 बालिकाएं शामिल थीं।

अंडर-14 बालक: प्रथम लक्की यादव , द्वितीय– रोहन पटेल, तृतीय– अंश पानीकर
अंडर-14 बालिका: प्रथम– मेघा , द्वितीय– सोनिया, तृतीय– इवा राय
अंडर-16 बालक: प्रथम– आशीष, द्वितीय– युवराज पंडित , तृतीय– कान्हा साहू
अंडर-16 बालिका: प्रथम– धनेश्वरी, द्वितीय– जीविका , तृतीय– मानवी ध्रुव
अंडर-18 बालक: प्रथम–देवलाल , द्वितीय– नरेश कुमार, तृतीय– अनुराग सिंह
अंडर-18 बालिका: प्रथम– हिमानी मोहने, द्वितीय–शीतल कुशवाहा, तृतीय– किरण
अंडर-20 बालक: प्रथम– अभय कुमार, द्वितीय– हिमांशु तिवारी, तृतीय– मोहित
अंडर-20 बालिका: प्रथम– आकांक्षा मधुकर, द्वितीय- शारदा चतुर्वेदी , तृतीय– आंचल पाटले
अंडर-23 बालक: प्रथम– कृष्णा साहू , द्वितीय– मनीष कुमार , तृतीय– रामगोपाल
अंडर-23 बालिका: प्रथम– ब्यूटी सिंह, द्वितीय– तान्या केवट , तृतीय– निहारिका
सीनियर पुरुष: प्रथम– गिरधारी , द्वितीय– दीपेश एवं तृतीय– चंद्र प्रकाश
सीनियर महिला : प्रथम – आँचल भगत दूसरा तुलिका ठाकुर तीसरा निशा दुबे
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विशिष्ट अतिथि अनिल तिवारी, सुशील मिश्रा, पी.जी. जय किशन, गुरमीत अटवाल, श्रीनू, मोहन थापा, रामदेव बोले, सुभाष त्रिपाठी, अभ्युदय तिवारी, आँचल भगत, मंतोष, दीपक, तरुण मंडल सहित जिला संघ के समस्त पदाधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन हेमंत सिंह परिहार ने किया जबकि आभार सुशील मिश्रा ने व्यक्त किया।


