netball

KHELNEWZ CENTRAL DESK नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने क्वार्टर फाइनल का सफर किया तय

44वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम ने गत वर्ष की उपविजेता तेलंगाना को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले लीग मैच में छत्तीसगढ़ ने बिहार को 39-17 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी, जबकि दूसरे लीग मैच में झारखंड को एकतरफा मुकाबले में 38-09 से हराया। वहीं तीसरे मैच में तमिलनाडु की टीम से छत्तीसगढ़ को ‘बाई’ मिला।

इस महत्वपूर्ण जीत में संदीप वर्मा, धीरेंद्र कुमार वर्मा, निहाल पांडे, वाई. महेश, शैलेंद्र कहरा, अनिल सिंह और ऋषि मेशराम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए निर्णायक भूमिका निभाई। अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ का सामना पिछले साल की तीसरे स्थान पर रही टीम हरियाणा से होगा। टीम के साथ कोच, मैनेजर और ऑफिशियल के रूप में राजेश राठौर, अनूप यदु एवं दैवेश धीवर मौजूद हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author