भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में महाराष्ट्र स्टेट संघ द्वारा 24 अप्रैल से 04 मई तक पुणे में 32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. जिसमें 24 से 28 अप्रैल तक 60+, 65+,70+,75+ और उससे अधिक आयु वर्ग तथा दिनांक 30 अप्रैल से 04 मई तक 40+, 45+, 50+ एवं 55+ आयु वर्ग की पुरुष एवं महिला वर्ग में टीम/एकल/युगल/मिश्रित युगल वर्ग की प्रतियोगिता होगी ।
प्रतियोगिता हेतु पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ टीम की घोषणा की गयी व टीम को टी शर्ट का वितरण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी, पूर्व संरक्षक डॉ. भरत अग्रवाल, राज्य वेटरंस टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक, उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े, प्रदीप जोशी सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामनाए दी.
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ मास्टर्स पुरुष एवं महिला (60+, 65+,70+,75+ और उससे अधिक) टीम 22 अप्रैल को रवाना हुई. जिसके कोच पी.एन. मजुमदार (कोरिया) एवं मेनेजर विमल नायर (रायपुर) है तथा छत्तीसगढ़ मास्टर्स पुरुष एवं महिला (40+, 45+, 50+ एवं 55+) टीम 28 अप्रैल को रवाना होगी जिसके कोच दीपक कुमार वर्मा (रायपुर) एवं मेनेजर चिरंजीत राय (रायपुर) है। छत्तीसगढ़ से प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए प्रिया चावड़ा (रायपुर) को चुना गया है।
टीम इस प्रकार है
पुरुष (आयु वर्ग 40) निखिल बानी- कप्तान (रायपुर), चिरंजीत राय (रायपुर महानगर), दीपक कुमार वर्मा (रायपुर)
महिला (आयु वर्ग 40) सुश्री दिव्या आमदे- कप्तान (रायपुर महानगर), सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), सुश्री मोनिका दीवान (बिलासपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 45) ए.जी. राजु (दुर्ग)
महिला (आयु वर्ग 45) सुश्री मनीषा वाईकर (रायपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 50) राजेश अग्रवाल (रायपुर), प्रमोद मौर्या (खैरागढ़)
पुरुष (आयु वर्ग 55) संजय लहेजा- कप्तान (बिलासपुर), बी. रविकांत (बिलासपुर), राजीव काले (रायपुर)
महिला (आयु वर्ग 55) सुश्री प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर)
पुरुष (आयु वर्ग 60) गिरिराज बागड़ी- कप्तान (रायपुर), अरविंद कुमार शर्मा (रायपुर महानगर), योगेश प्रधान (रायपुर), मून मजूमदार (बिलासपुर), विमल नायर (रायपुर)
महिला (आयु वर्ग 60) सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर), सुश्री गीता पंडित (रायपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 65) पी.एन. मजुमदार कप्तान (कोरिया), के. रविशंकर (बिलासपुर), अजीत बेनर्जी (रायपुर), तरुण राठोड़ (रायपुर)
महिला (आयु वर्ग 65) सुश्री ईरा पंत (रायपुर), सुश्री गौरी डे (बिलासपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 70) तपन कुमार डे (बिलासपुर)
महिला (आयु वर्ग 70) सुश्री शरबरी मोइत्रा (बिलासपुर)
यह जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।
