Baseball

KHELNEWZ KAWARDHA DESK जिले के पांच खिलाडियों ने शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 69वी शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल मिनी एवं जूनियर वर्ग साथ ही सॉफ्टबॉल मिनी बालक/बालिका वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित हुआ.जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम से नगर के प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी कवर्धा से तान्या सिन्हा, दीक्षांत यादव, मयंक टंडन, चंद्रेश कोर्राम, लक्ष्य लांझी का बेसबॉल मिनी एवं जूनियर वर्ग में और गुनिस्का जांगड़े का सॉफ्टबॉल मिनी वर्ग में चयन हुआ था साथ ही कोच के रूप में व्यायाम शिक्षक मृत्युंजय शर्मा, दिनेश वर्गीस,राजा जोशी को नियुक्त किया गया था.

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बेसबॉल के चारों ग्रुप ने सिल्वर मेडल जीते है, सॉफ्टबॉल अंडर 14 वर्ष बालक/बालिका की टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

इस उपलक्ष्य पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, निज सहायक गजराज सिंह ठाकुर, निज सहायक नरेंद्र मानिकपुरी, पार्षद दीपक सिन्हा, अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक पवन देवांगन, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू, श्याम चकोर आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *