69वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित हुआ. जिसमें छत्तीसगढ़ अंडर 14,17 में बालक बालिका की चारों टीम फाइनल में स्थान बनाने में कामयाब रही. दोनों ऐज कैटेगरी में चारो टीम को मेज़बान दिल्ली के साथ हुए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.
छत्तीसगढ़ की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने में कामयाब रही. टीम के कोच मैनेजर अख्तर खान, दिनेश वर्गीस, चेतना देवलिया, संदीप गाहिरे, नेहा यादव, अंजलि खलखो,आकृति श्रीवास्तव, ऋतु पटेल है.
खिलाड़ियों को प्रदेश बेसबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ. पलक जायसवाल, महासचिव सुश्री मिताली घोष, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कैरोलीन सत्तुर, मृत्युंजय शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव, आकाश कश्यप, लखन देवांगन, अंकुर रजक शिशिर निषाद आदि ने बधाई दिए.
Please follow and like us:
