अजय मंडल के 3 विकेट और 60 रनो की महत्वपूर्ण पारी ने छत्तीसगढ़ की जीत को किया आसान
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा डॉ. के थिम्मापीयाह मेमोरीयल आमंत्रण क्रिकेट टुर्नामेंट में आज चौथे दिन मध्य प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में 67.3 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाये तथा छत्तीसगढ को 182 रनों का लक्ष्य दिया। मध्य प्रदेश की ओर से हिमांशु मंत्री ने नाबाद 106 रन तथा वेंकटेश अययर ने 29 रनों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से अजय मंडल तथा संदीप वारीयर ने 3-3 विकेट प्राप्त किये. 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 184 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से अजय मंडल ने 60 रन, सानिध्य हुरकत ने 47 रन तथा विकल्प तिवारी ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। मध्य प्रदेश की ओर कुमार कार्तिकेय ने 2 विकेट प्राप्त किये।
Please follow and like us:
