26वी राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बिलासपुर और बस्तर के मध्य खेला गया. जिसमे बिलासपुर ने 35-33 और 35-31 से शानदार जीत दर्ज करते हुए विजेता बने.धमतरी और महासमुंद की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.
वहीं बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बस्तर और धमतरी के मध्य खेला गया. जिसमे बस्तर की बालिका टीम ने 35-21 और 35-26 से शानदार जीत दर्ज की और विजेता बनी. बिलासपुर और महासमुंद की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही.विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.

इस प्रतियोगिता में कुछ व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिया गया. बालक वर्ग मे बेस्ट बैक लियान टोप्पो (बिलासपुर ), बेस्ट फ्रंट जैक तिग्गा (बिलासपुर), बेस्ट सेंटर महेश कुमार (बस्तर). बालिका वर्ग मे बेस्ट सेंटर आकांक्षा कोसरे (महासमुंद), बेस्ट फ्रंट तमन्ना ध्रुव (धमतरी), बेस्ट बैक गायत्री बघेल (बस्तर).
समापन समारोह के मुख्य अतिथि राकेश पांडे, कैबिनेट मंत्री अध्यक्ष खादी तथा ग्राम उद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़ थे. राज्य बॉल बैडमिंटन संघ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित किया.

