राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा सप्रे शाला में 04से 06 सितंबर तक आयोजित स्व. श्रीमती शारदा पंडित स्मृति जिअ टीटी स्पर्धा कल संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सह सचिव एवं पूर्व मास्टर्स नेशनल खिलाड़ी सुश्री गीता पंडित थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर्स नेशनल की पदक विजेता सीनियर खिलाड़ी सुश्री ईरा पंत ने किया. मंच पर संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, विनय बैसवाड़े, मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी एवं अरुण बावरिया उपस्थित थे। प्रतियोगिता के सभी वर्गों के अंतिम परिणाम में
यूथ UNDER-19 (युथ) बालक वर्ग :- विजेता आर्यन कुमार सिंह, उपविजेता- श्रेष्ठ मिश्रा 3-0 तृतीय वरुण दत्त अग्रवाल
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका वर्ग :- विजेता – समाया पांडे, उपविजेता- लावण्या पांडे 3-0 तृतीय आरना खोटेले
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग :- विजेता कवीश काला, उपविजेता – अभिनव पीटर 3-0 तृतीय विवान बैसवाड़े
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग :- विजेता समाया पांडे, उपविजेता – लावण्या पांडे 3-0 तृतीय माहविन अंसारी
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक वर्ग:- विजेता – अबीर अग्रवाल, उपविजेता – ओजस आर. कुमार 3-0 तृतीय अबीर बडवानी
यूथ UNDER-11 ( होप्स) बालिका वर्ग :-विजेता इशी मिश्रा, उपविजेता प्रिशा पाटिल 3-0, तृतीय काव्या बागड़ी
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी एवं सहायक निर्णायक अरुण बावरिया थे। इस अवसर पर नेशनल मास्टर्स खिलाड़ी केबी सिंह, एसए अली, शिरीष यदु, प्रियंक पांडे, एनआईएस कोच युवराज सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रामजी कुमार, आयुष शर्मा, श्रीमती इंसी पांडे, दीपक वर्मा, स्टेट अंपायर यशस्वी धनकर, अनिल डेंगवानी आदि उपस्थित थे. यह जानकारी सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।
