Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ ने झारखंड को 7 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की

राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा एम पी एम एस सी मेंस सीनीयर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्राफी में आज मीराज क्रिकेट मैदान, उदयपुर में झारखंड टीम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ का मुकाबला खेला गया।झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर केवल 104 रन ही बनाये।

झारखंड की शुरुआत खराब रही तथा उनके दोनों प्रारंभिक बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलीयन लौट गये। झारखंड की ओर से वृष्टि कुमारी ने 22 रन तथा शिखा ने 15 रनों का योगदान दिया।छत्तीसगढ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुये झारखंड की टीम को केवल 104 रनों के योग पर समेट दिया।

छत्तीसगढ की ओर से प्रिति यादव ने 4 विकेट, श्रद्धा वैश्णव ने 3 विकेट तथा संजीता पटेल ने 2 विकेट प्राप्त किये।105 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये छत्तीसगढ ने 14.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 106 रन बनाकर आसानी से जीत प्राप्त कर ली। छत्तीसगढ की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज प्रत्युशा ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुये नाबाद 58 रन बनाये। उनके अतिरिक्त श्रृष्टि शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया।

झारखंड टीम की ओर से वृष्टि, देवयानी तथा आरती ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 7 विकेट से जीत लिया । के प्रत्युशा प्लेयर आफॅ द मैच रहीं ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *