chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ शतरंज के गौरवशाली इतिहास को संकलित करता 64 स्क्वैर

छत्तीसगढ़ शतरंज के लगभग पाँच दशकों के गौरवशाली इतिहास को संजोते 64 स्क्वैर के नाम से एक खास पत्रिका का लेखन व प्रकाशन किया गया है. जिसमे राज्य के तमाम उन विभूतियों व चेस के क्षेत्र में अपने अमूल्य योगदान से अमिट छाप छोड़ने वाले योगदानो को खास रूप में संकलित किया गया है.

बीते दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज के महासचिव श्री विनोद राठी जी के साथ खेल व युवा कल्याण विभाग की संचालिका आदरणीय श्रीमती तनूजा सलाम से हुए सौजन्य भेंट के दौरान पत्रिका की एक रेप्लिका भेंट स्वरुप प्रदान किया गया व उनसे और बेहतर करने के मार्गदर्शन के साथ शुभकामनाएं प्राप्त हुआ.

यह पत्रिका बहुत जल्द सभी आम जनो तक पहुँच राज्य शतरंज संघ के माध्यम से सुलभ हो जायेगा. इस कार्य में खेल न्यूज़ को शतरंज के छत्तीसगढ़ के समृद्ध इतिहास को संकलित करने का सौभाग्य मिला, इसके लिए हम राज्य संघ के बहुत आभारी है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author