Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा बिलासपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका सेमीफाइनल मैच धमतरी के मैदान में खेला जा रहा है। जिसमें बिलासपुर का मुकाबला भिलाई के मध्य 21 मई से खेला जा रहा है।जिसमें भिलाई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 62.4 ओवर में 155 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

जिसमें कुन्दन कोठारी ने नाबाद 67 रन और साई श्री आदित्य ने 29 रनों का योगदान दिया।बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 5 विकेट और आदित्य ब्यादवाल ने 28 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए। इसके पश्चात बिलासपुर ने अपनी पहली पारी में खेलते हुए 117.2 ओवर में 536 रन बनाये और भिलाई से 381 रनों की बढ़त बना ली।

बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंश कोरी ने शानदार शतक पूरा करते हुए 127 रनों का योगदान दिया. अभिनव यादव ने शतक पूरा करते हुए 120 रन बनाए, आरुष कापसे ने भी शतक पूरा किया और 102 रनों का पारी खेला और यश शर्मा ने 75 रन, आदित्य ब्यादवाल ने 56 रन का योगदान दिया।भिलाई की ओर से गेंदबाजी करते हुए नमन गोयल ने 4 विकेट और जसराज सिंह सोहेल ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इसके पश्चात भिलाई ने दूसरी पारी खेलते हुए 60 ओवर में 5 विकेट में 159 रन ही बना पाई । इस तरह बिलासपुर ने पहली पारी के बढ़त के आधार से जीत दर्ज कर अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट के फाइनल में जगह बनाई.मैच के निर्णायक शैलेश उपाध्याय और नितिन कथवार, स्कोरर महेंद्र साहू और ऑब्जर्वर शेख अनवर टीम के कोच नावेद अली और सौरभ राय हैं.

बिलासपुर अपना फाइनल चार दिवसीय मैच रायपुर ब्लू के मध्य 26 मई से खेलेगा.बिलासपुर अंडर 16 टीम को अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट के फाइनल में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव मुकुल तिवारी, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, अनुराग बाजपेई, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव दिलीप सिंह, प्रिंस टुटेजा,शरद मुरारका आनंद टावरकर, राजेश शुक्ला, कमल घोष ,टी साई कुमार, राजुल जाजोदिया, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, फिरोज अली, अभिषेक सिंह, अभुदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, आकाश सिंह शिवेंद्र सिंह प्रवीण कुमार, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा अभिनव शर्मा, सोनल वैष्णव, मोईन मिर्जा, मोहम्मद ज़ाकिर, आयुश दीक्षित, नंद गिरीश आदि ने शुभकामनाए दिए. यह सभी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *