Basketball

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ की गर्ल्स बास्केटबाॅल टीम जुनियर नेशनल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची

छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने पुद्दुचेरी में आयोजित जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। छत्तीसगढ़ टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र की टीम को 56-44 के अंको से परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संध में विवाद होने के कारण बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ टीम के चयन के लिए एड हॉक कमेटी बनाई है जो छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की टीम चयनीत कर विभिन्न राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भेजती है।

छत्तीसगढ़ की इस टीम को भी बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति के चेयरमैन शक्ति सिंह गोहिल एवं भारतीय बास्केटबॉल टीम के कई वर्षों तक कप्तान रहे, भारतीय रेल्वे टीम के कप्तान, भारतीय टीम के कोच, चयनकर्ता, खेलों इंडिया की टैलेंट आईडेंटिफिकेशन कमेटी के सदस्य, बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की टैलेंट रिसर्च विंग के सदस्य एवं बास्केटबॉल खेल के लाईफटाईम ध्यान चंद अवार्ड से सम्मानित रामकुमार ने मिलकर चयनीत किया था। जिसमें कोई भी स्थानीय सिलेक्टर शामिल नहीं थे।

छतीसगढ की और से पुरी प्रतियोगिता में रूमी कोनवर, अदिति कोडापे, अंजली कोडापे, अंजनी, सोफी सिका, दिव्या रंगारी एवं नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छतीसगढ की बालिका टीम में अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान ( सभी सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव) नताशा प्रजापति (साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव) दिव्या रंगारी(महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर), मेनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *