netball

KHELNEWZ DURG DESK राज्य स्तरीय नेटबॉल चैम्पियनशिप के लिए जिला ट्रायल कल होगा आयोजित

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला संघ के तत्वावधान में द्वितीय सीनियर फास्ट फाइव राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) हेतु जिला टीम के चयन के लिए 29 मई को शाम 5 बजे बीएसपी भिलाई विद्यालय स्कूल सेक्टर 2 नेटबॉल ग्राउंड में ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

जिला सचिव मोहन राव ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय सीनियर फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल चैम्पियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन 30 एवं 31 मई को जांजगीर-चांपा में किया जाएगा। जिसके लिए दुर्ग टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।जिले के अंतर्गत सभी पात्र पुरुष एवं महिला खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (NFI) का वैध रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *