Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ कप में मेज़बान टीम ने कृति के हरफनमौला प्रदर्शन से झारखंड को 6 विकेट से हराया

स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ कप के तृतीय संस्करण सीनीयर वुमेंस टी 20 टुर्नामेंट में कल 26 सिंतबर को पहला मैच छत्तीसगढ बनाम झारखंड के मध्य शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 9.00 बजे से खेला गया।

मेज़बान टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 76 रन बनाये। झारखंड की की ओर से सबीता ने सर्वाधिक 23 रन बनाये, उनके अतिरिक्त प्रगती कुमारी ने 15 रन तथा चांदमुनी ने 11 रनों की पारी खेली। छत्तीसगढ की ओर से कप्तान कृति गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 4 ओवरों में 17 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किये।

77 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ टीम ने 13.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर 78 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। छत्तीसगढ की ओर से कप्तान कृति गुप्ता ने 42 रनों कीनाबाद पारी खेली। उनके अतिरिकत ऐश्वर्या सिंह ने 13 रन तथा प्रिति यादव ने नाबाद 11 रनों का योगदान दिया ।

झारखंड की ओर से शेफा हसन ने 1 विकेट, नेहा कुमारी तथा चांदमुनी ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ की कप्तान कृति गुप्ता प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। छत्तीसगढ ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.