Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों ने लंबित मांग उत्कृष्ट खिलाड़ी की घोषणा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ के पदक विजेता एवं अवॉर्डी खिलाड़ियों ने कल विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से प्रदेश के समस्त अवॉर्डी खिलाड़ियों की लंबित मांग उत्कृष्ट खिलाड़ी की घोषणा एवं राज्य खेल अलंकरण समारोह को जल्द से जल्द करा कर खिलाड़ियों के भविष्य के हित की मांग का ज्ञापन सौंपा.

इस क्रम में खेल युवा कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक रश्मि ठाकुर से भी खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर लंबित मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें संयुक्त संचालक के द्वारा सभी खिलाड़ियों को आश्वासन मिला कि उत्कृष्ट खिलाड़ी की घोषणा एवं राज्य खेल अलंकरण समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author