Tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न

गोंडवाना कप AITA CSTA ऑल इंडिया मेंस एवं विमेंस रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में आज खेले गए मुकाबलों में पुरुष एवं महिला एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल मैच सम्पन्न हुए, जिनके साथ ही सेमीफ़ाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों का निर्धारण हो गया।

पुरुष एकल वर्ग

प्रसाद इंगले ने कड़े मुकाबले में रिशित दाखाने को 6-3, 4-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में अनूप महाड बंगारगी ने शौर्य मानिक को 6-3, 6-4 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टरफाइनल में श्रीवंत मुम्मड़ी ने नीरव शेट्टी को 4-6, 6-2, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

चौथे मुकाबले में नैशिक गणगामा ने प्रबीर चावड़ा को 7-5, 7-6(2) से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।सेमीफाइनल में अब प्रसाद इंगले का मुकाबला श्रीवंत मुम्मड़ी से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अनूप महाड बंगारगी का सामना नैशिक गणगामा से होगा।

महिला एकल वर्ग

महिला वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में आयुषी तनवर ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में आन्या चौबे को 4-6, 6-4, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में स्निग्धा पतिबंदला ने सौख्य गद्दम को 3-6, 6-4, 6-1 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई।तीसरे क्वार्टरफाइनल में शताक्षी चौधरी ने सुरभि श्रीनिवास को 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

चौथे मुकाबले में थानिया ने आनंदिता शर्मा को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में आयुषी तनवर का सामना शताक्षी चौधरी से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में स्निग्धा पतिबंदला का मुकाबला थानिया से होगा।

पुरुष युगल वर्ग (Men’s Doubles)

पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के पहले मुकाबले में शौर्य मानिक / प्रत्युष मोहंती की जोड़ी ने ईमोन भट्ट / अर्जुन ओझा को 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में अनूप बंगारगी / नीरव शेट्टी की जोड़ी ने आरिज खान / शुभम सारंगी को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-1 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई।तीसरे मुकाबले में रिशित दाखाने / प्रबीर चावड़ा की जोड़ी ने आर्यन जॉली / जॉय दास को 6-2, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

चौथे मुकाबले में प्रसाद इंगले / परितोष पवार की जोड़ी ने रामानुज तालुकदार / रघुनंदन को 6-3, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.