Archery

KHELNEWZ RAIPUR DESK एशियन पैरा तीरंदाज़ी कप के लिए चयनित हुए छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार

यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स दिल्ली मे 10 से 11 फरवरी तक आयोजित पैरा असेसमेंट ट्रायल में तोमन कुमार ने 1402 स्कोर के साथ दूसरा रैंक हासिल करते हुए आगामी मई माह में एशियन पैरा कप बैंकॉक के लिए चयनित हुए है.

इस ट्रायल में राज्य के तीरंदाज अमित कीर्तनिया भी हिस्सा लिये थे उनका 9th रैंक रहा. प्रदेश आर्चरी संगठन के महासचिव आयुष मुरारका ने जानकारी दिया कि तोमन कुमार बहुत जल्द ओलंपिक टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ से खेलने वाला पहले तीरंदाज होंगे.

ज्ञात हो 2027 में वर्ल्ड कप है उसके टॉप 8 तीरंदाज ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के समस्त पदाधिकारी अधिकारीयो ने टोमन कुमार को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author