राष्ट्रीय कोर्फबॉल फेडरेशन कप स्पर्धा 13 से 15 तक फगवाड़ा पंजाब में आयोजित हो रहा है. जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने हिस्सा लेते हुए पहला मैच पंजाब से 10-11 से जीत दर्ज किया.
छत्तीसगढ़ के टीम में जिला कोर्फबॉल एसोसिएशन के अमित पिल्ले, ऋषभ हडलेस्कर, हर्ष सिंह ठाकुर, रुखसार बेगम, आरती यादव, समिधा वैष्णव एवं छत्तीसगढ़ टीम के कोच सौम्य संतवानी है.
कोर्फबॉल छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष पलक जायसवाल, सेक्रेटरी आनंद सिंह, सिनियर खिलाड़ी ओंकार जायसवाल, टी प्रतीक राव, अर्पित मिश्रा, पवन निषाद, श्रेयांशु कौशिक, विकास गोरख ने टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दिए.

