Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो स्पर्धा संपन्न, चयनित खिलाड़ी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में करेंगे प्रतिनिधित्व

पंडित रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

आयोजन सचिव एवं क्रीड़ाधिकार रूपेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महिला वर्ग के चयनित खिलाड़ी 46 किग्रा – मानसी यादव (पलोटी कॉलेज)49 किग्रा – लक्ष्मी साहू (राजीव पांडे कॉलेज)53 किग्रा – यामिनी (शासकीय महाविद्यालय, कुरूद)57 किग्रा – दुर्गा साहू (राधाबाई कॉलेज)62 किग्रा – गीतांजलि साहू (पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययनशाला)67 किग्रा – चेतना प्रजापति (डिग्री गर्ल्स कॉलेज, रायपुर)73 किग्रा – बबीता (डिग्री गर्ल्स कॉलेज, रायपुर)+73 किग्रा – सृष्टि (विप्र कॉलेज)

पुरुष वर्ग के चयनित खिलाड़ी 54 किग्रा – युवराज यादव (विप्र कॉलेज)58 किग्रा – शिवम शर्मा (विवेकानंद कॉलेज)63 किग्रा – अंकित राय (विप्र कॉलेज)68 किग्रा – लोकेश साहू (महंत कॉलेज)74 किग्रा – चंदन शर्मा (विप्र कॉलेज)87 किग्रा – चंदन कुमार (नेताजी सुभाष कॉलेज, अभनपुर) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजीव चौधरी (डीएसडब्ल्यू) एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में रूपेन्द्र चौहान (स्टेट कोऑर्डिनेटर), डॉ रामानंद यदु, डॉ. प्रमोद मेने, डॉ. कर्मिस्ट संभाकर, डॉ. चंद्रशेखर बांधे, प्यारेलाल साहू, डॉ. रिकू तिवारी, डॉ. देवाशीष हाजरा, रेबेका बेन, डॉ. प्रिया कन्नौजे , तुला राम मांडले।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मोहन प्रताप सिंह मुख्य निर्णायक एवं शेषांक सोनकर, मनीष साहू , शिवानी वैष्णव, चाँदनी दीवान, ललित जोगे, गीतांजलि, मानशी यादव, मिंटू साव, भूमि साहू, स्नेहा साहू उपस्थित थे. अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *