हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की साफ्टबाॅल महिला टीम संत गार्ज बाबा अमरावती विश्वविद्यालय महाराष्ट्र में 06 से 10 फरवरी तक आयोजित है. आल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए। टीम के खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डाॅ. संजय तिवारी व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए।
टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की साफ्टबाॅल महिला टीम का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दशहरा मैदान सेक्टर-02 भिलाई में आयोजित कराया गया। टीम के मैनेजर अरूण चौधरी क्रीड़ाधिकारी शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव व बरखा यादव क्रीड़ाधिकारी शासकीय नवीन महाविद्यालय है.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय से डाॅ. राजमणि पटेल, डाॅ. नीलू श्रीवास्तव, अंताराम चौरे, हिमांशु मण्डावी एवं दिग्विजय उपस्थित रहे। साफ्टबाॅल महिला टीम में शामिल खिलाड़ीपद्मिनी पटेल शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, कविता नेताम शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, मुस्कान पवार शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, जागृति गुप्ता शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, श्रुति शासकीय महाविद्यालय कवर्धा, सविता कोसले शासकीय महाविद्यालय कवर्धा, कविता सिन्हा शासकीय महाविद्यालय कवर्धा,चारु वर्मा सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, गौरी जयसवाल सेठ आरसीएस महाविद्यालय दुर्ग,लुकेश्वरी देशमुख सेठ आरसीएस महाविद्यालय दुर्ग, अनुसुइया शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा, भारती शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा, वीणा रंगारी शासकीय कमला महाविद्यालय राजनांदगांव, वंदना गौतम शासकीय कमला महाविद्यालय राजनांदगांव, दामिनी शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा, मोनिका मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई है।
