
राज्य तीरंदाज़ी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विजेता टीम के सदस्य गीतेश, श्रेयांश, युवराज एवं अविनाश को दिया बधाई
46 वी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित हो रहा है. यह स्पर्धा 8 दिवसीय है जिसमे कल पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के रिकर्व टीम ने कांस्य पदक अपने नाम करने में सफलता हासिल किया. ज्ञात हो छत्तीसगढ़ की रिकर्व टीम ने पहली बार टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश की तीरंदाजी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली तीरंदाज गीतेश यादव, श्रेयांश वर्मा, युवराज एवं अविनाश ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह गौरव हासिल किया. छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम लंबे समय से उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जब छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक तीरंदाजी उपकरणों के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतेंगे। आज वह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।
READ THIS ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-raipur-desk-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%82/: KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के रिकर्व टीम ने पहले दिन ही कांस्य पर लगाया सटीक निशानाश्री मुरारका ने कहा कि यह उपलब्धि केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के युवा तीरंदाजों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य की प्रतिभा अपना उच्च प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे।
श्री मुरारका ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सात खिलाड़ी व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। आगामी व्यक्तिगत मुकाबलों एवं मेडल मैचों को लेकर संघ और खिलाड़ियों को पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए और भी पदक जीतेंगे।

