Sport News

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के लिए जिला हैंडबॉल संघ के 07 खिलाड़ियों का हुआ चयन

जिला हैंडबॉल संघ के कोच एवं सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि महासमुंद में विगत दिनों आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने के आधार पर 07 खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित खिलाड़ियों में मयंक कोसरे, दीपक बंजारे, प्रतुल चंद्राकर, शेलराज साहू, सिद्धार्थ, पंकज, मयंक अवाड़े प्रवीण पटेल शामिल है.

सभी खिलाड़ी 06 से 09 अक्टूबर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल बालक 17 वर्ष प्रतियोगिता में रायपुर जोन के कोच सैयद इमरान अली नेतृत्व में हिस्सा लेंगे.सभी खिलाड़ियों ने जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से सौजन्य मुलाकात किया.

चयनित सभी खिलाड़ियों को इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, आयुक्त भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ विजय लहरे, जिला शिक्षा अधिकारी नंदकुमार सिन्हा, सहायक संचालक शिक्षा विभाग रेखराज शर्मा, संचालक समग्र शिक्षा विभाग सुश्री अंजलि बरमल, सहायक जिला कीड़ा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती हीना ढालेंन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीगेशश्वर ठाकुर, जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश शर्मा, सैयद इरफान अली, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमेश खरे, खेल अधिकारी रावतपुरा विवि कपिल पेंदरिया, रूपेश महिलांग आशीष कुशवाहा, सोनिया बंदे, टिकेश्वर साहू, मनीष चंद्राकर, वैभव मानिकपुरी आदित्य चंद्राकर, सोनू सोनी, सागर यादव, प्रशांत विवेक दास, मतिहास दास, कोनन अहमद, सिबतेंन रजा, अंकुर जैन आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author