खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के दो तीरंदाजों ने फतेहाबाद (हरियाणा) में आयोजित 34वीं नवोदय विद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मेधांश गहलावत ने अंडर-14 रिकर्व राउंड में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते, जबकि पंखुड़ी जांगड़े ने अंडर-14 इंडियन राउंड में दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
इन आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन अमरावती, महाराष्ट्र में दिसंबर माह में आयोजित होने वाली एसजीएफआई तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय, कोंडागांव के छात्र हैं।
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार, सहायक खेल अधिकारी प्रभाकर सिंह तथा उनके प्रशिक्षक नकुल सिंह ने इन खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित किये है.
Please follow and like us:

