मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव रहे मौजूद
बीएआई के महासचिव संजय मिश्रा की उपस्थिति ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय बेस्ट जॉन इंटर स्टेट चैंपियनशिप का आज विधिवत रूप से रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर में शुभारंभ हुआ।

आज के मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा एवं प्रमुख अतिथि में मयूर पारिख गुजरात सचिव, कविता दीक्षित छत्तीसगढ़ बैडमिंटन कोषाध्यक्ष, वेंकट नारायणन टूर्नामेंट चीफ रेफरी की मैजूदगी रही।

मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर की धरती पर आयोजित बैडमिंटन के इस खास चैंपियनशिप के लिए राज्य व जिला संघ को बधाई देते हुए कहा कि मुझे आशा है की सभी प्रतिभागी खेल भावना, अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

ज्ञात हो कि वेस्ट जोन टूर्नामेंट में देश के पांच राज्य गोवा गुजरात महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की टाइम ले रही भाग जिसमें लगभग 170 खिलाड़ी, कोच रेफरी, सम्मिलित हुए हैं.
चैंपियनशिप में आज खेले गए टीम मैच में मध्य प्रदेश विजय रहा. छत्तीसगढ़ गोवा के मध्य खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ विजयी रहा. गोवा एवं गुजरात के मध्य हुए भिड़ंत में गुजरात विजयी रहा. गुजरात एवं गोवा के मध्य खेले गए मुकाबले में गुजरात विजयी रहा. महाराष्ट्र एवं गुजरात के मैच में महाराष्ट्र विजय रहा. गुजरात एवं मध्य प्रदेश के मुकाबले में गुजरात में विजयी रहा. महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश के टक्कर में महाराष्ट्र जीता. छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के बीच हुए मैच में मध्य प्रदेश विनर रहा. समाचार लिखे जाने तक मैच चल रहा है.


