Sport News

KHELNEWZ KAWARDHA DESK शालेय राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल स्पर्धा मे जिले के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन

25वी राज्य स्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल मिनी एवं सीनियर बालक/बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ में 05 से 08 अक्टूबर तक आयोजित है. जिसमे नगर के प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी के सॉफ्टबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग में कावेश देवांगन, शिवम, मेघेंद्र बालिका वर्ग में गुनिस्का जांगड़े, अनन्या चंद्रवंशी, साक्षी, शालिनी वही सॉफ्टबॉल 19 वर्ष बालक वर्ग में आयुष सिंह, सोमेश पाल, श्रवण राजपूत एवं बालिका वर्ग में विनीता सहित कुल 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

बालक 19 वर्ष टीम के कोच के रूप में दिनेश वर्गिस एवं बालक 14 वर्ष टीम में भूपेंद्र गढ़े को नियुक्त किया गया है. अकेडमी के प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया कि इन खिलाडियों का चयन जुलाई माह में बेमेतरा के जेवरा स्कूल में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. इस अवसर पर चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, गणेश तिवारी अध्यक्ष प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी, राजा पियुष टाटीया संस्थापक प्रयास स्पोर्ट्स एकेडमी, गजराज सिंह ठाकुर, नरेंद्र मानिकपुरी, पार्षद दीपक सिन्हा,अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पवन देवांगन, दिनेश साहू व्यायाम शिक्षक, अतुल देशालहरा, लोकनाथ देवांगन, श्याम चकोर आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author