जिला शतरंज संघ के द्वारा इंटरनेशनल चेस डे के उपलक्ष्य में शतरंज प्रशिक्षण का कार्यक्रम शासकीय बी.डी.महंत स्कूल सारागाँव मे आज किया गया. जिला संघ के अध्यक्ष और चेस-ईन-स्कूल प्रोग्राम के आथोराइज्ड ट्रेनर व सीनियर नेशनल आर्बिटर देवेन्द्र राठौर ने प्रशिक्षण को बतौर ट्रेनर संपन्न कराया.
इस अवसर पर शांति लाल यादव इन्टरनेशनल चेस खिलाड़ी, एवं स्कूल स्टाफ भी शामिल रहे । प्रशिक्षण मे बच्चों को पीस सेटअप, खेल खेलना, शतरंज के अंतरराष्ट्रीय नियम, खेल के फायदे आदि की जानकारी प्रदान की गई. जिला संघ द्वारा सभी को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
Please follow and like us:
