29 अगस्त को आयोजित राज्य खेल अलंकरण में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने अलग अलग कैटेगरी में सफलता हासिल किया है. एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ अध्यक्षा श्रीमती मीना केरकेट्टा ने सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों और पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विशेष रूप से अनूप यदु एवं राजेश राठौर को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और नेटबॉल के प्रति समर्पण का यह सम्मान है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं और आने वाली पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
अध्यक्ष मीना केरकेट्टा ने पूजा सहित सभी 16 उत्कृष्ट घोषित नेटबॉल खिलाड़ियों को भी बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे नेटबॉल परिवार की सामूहिक सफलता है।
उन्होंने कहा कि “वर्ष 2026 नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम वर्ष रहा है। खिलाड़ियों की मेहनत को शासन द्वारा सम्मान मिलना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
”नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेश के खिलाड़ी आने वाले वर्षों में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते रहेंगे।

