छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के अंडर 19 ओपन वर्ग में 4.5 अंक प्राप्त कर ईशान सैनी एवं बालिका वर्ग में परिधि लिलहारे ने 4.5 अंक स्कोर के साथ विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
अंडर 13 ओपन वर्ग में 5.5 अंक प्राप्त कर शिल्प कुमार घोड़ेसवार एवं बालिका वर्ग में इशिका मड़के ने 5 अंक प्राप्त कर विजेता बने। उन्हें मुख्य अतिथि राजीव चौबे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शतरंज संघ के सचिव तुलसी सोनी, शतरंज प्रशिक्षक सुरेंद्र बल्लेवार, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन ने सम्मानित किया ।

जिला संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा में दोनों वर्गों में जिले के कुल 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। स्पर्धा में कुल 6 चक्र में मैच खेले गए। जिसमे अंडर 19 ओपन वर्ग में द्वितीय स्थान अभिनव सिंह राजपूत 4.5 अंक, तृतीय स्थान शुभम सिंह 4.5 अंक, चतुर्थ स्थान गुणवंत साहू 4.5 अंक, पांचवा शशिंद्र सिंह 4 अंक, छठवां आर्यमान भिवगड़े 4 अंक हासिल किये.
बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान आयनी त्रिपाठी 3 अंक, तृतीय स्थान आद्रीका 3 अंक, चतुर्थ स्थान पर मिताली राजपूत 3अंक, पांचवा कासवी जैन 2.5 अंक, छठवां चारवी माण्डले 2.5 अंक.
अंडर 13 ओपन वर्ग में द्वितीय पार्थ मिश्रा 5 अंक ट्रॉफी, तृतीय वी विराट अय्यर 5 अंक, चतुर्थ चेतस माण्डले 5अंक पांचवा प्रांजल सिंह 5 अंक, छठवां नीर जैन 4.5 अंक.
इसके अलावा भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं फीडे आर्बिटर धीरज चावरे,चंदन विश्वकर्मा थे.
