Sport News

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK राज्य स्तरीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण तथा कुडो संघ द्वारा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 29 जून से 03 जुलाई तक आयोजित किया गया। जिसमें 19 जिले के 368 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को आत्मरक्षा कौशल, शारीरिक विकास, मानसिक विकास, बालिकाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया, खेल कूद, योगा जुम्बा के माध्यम से शारीरिक विकास, स्वास्थ्य एवं फिटनेस जागरूकता नियमित रूप से किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद द्वारा किया गया। कलेक्टर लंगेह ने जिलों से आए प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों में मीरा पंडा, संजना मुन्ना, अंजू बरिहा, हिमांशु देवांगन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author