Table tennis

KHELNEWZ DURG DESK एलआईसी की मध्य क्षेत्रीय टीटी एवं बैडमिंटन स्पर्धा में विनय, ऋचा तथा शैलेश व पर्ली बने विजेता

भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल द्वारा 04 से 05 जुलाई तक आयोजित 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता सप्रे शाला में आज संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कार्यरत 8 मंडलों के 24 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी।

फायनल राउंड में टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े एवं महिला वर्ग में इंदौर मंडल की श्रीमती ऋचा पटवर्धन विजेता रहे तथा बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में बिलासपुर मंडल के शैलेश साहू एवं महिला वर्ग में सुश्री पर्ली ठाकुर विजेता बनी.

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के प्रादेशिक प्रबंधक एम.सी. कौशिक थे. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपणन प्रबंधक रविन्द्र कुमार पटेल ने किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतियोगिता के संयोजक प्रबंधक अमित कुमार श्रीवास्तव, चयन समिति के सदस्य प्रबंधक नीलमणी द्विवेदी, मंडल खेल समन्वयन समिति के सदस्य प्रबंधक कार्यालय सेवा गिरीश सिन्हा, सेन्ट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के सह सचिव व्ही. एस. बघेल, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य के शशांक शेखर शर्मा, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के महासचिव गजेंद्र पटेल, प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के सचिव आशीष शर्मा उपस्थित थे।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर सुश्री गीता पंडित तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक जिला बैडमिंटन संघ सचिव अनुराग दीक्षित, सहायक मुख्य निर्णायक हेमंत क्रिस्टोफर थे। यह जानकारी आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने दी.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *