Sport News

KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद विश्वविद्यालय की नेटबाॅल पुरूष एवं बाॅक्सिंग महिला टीम आल इंडिया स्पर्धा में भाग लेने हुए रवाना

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की नेटबाॅल पुरूष दिनांक 09 से 13 मार्च तक सेग विश्वविद्यालय इंदौर में एवं बाॅक्सिंग महिला टीम 09 से 14 मार्च तक लवली प्रोफेसनल विश्वविद्यालय जालंधर पंजाब में आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

टीम के खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डाॅ. संजय तिवारी ने व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए। टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि नेटबाॅल पुरूष टीम का प्रशिक्षण शिविर मनसा महाविद्यालय भिलाई में आयोजित कराया गया वही बाॅक्सिंग महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर बाॅक्सिंग क्लब सेक्टर 02 भिलाई में आयोजित कराया गया।

नेटबाॅल पुरूष टीम के मैनेजर डाॅ. मेजर सिंह सहायक प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा मनसा महाविद्यालय भिलाई व कोच नेशनल खिलाड़ी एस. मोहन राव है। बाॅक्सिंग टीम के मैनेजर इन्द्रजीत व्यायाम शिक्षक सैनिक स्कूल राजनांदगांव एवं कोच सुश्री खुशबु पूर्व बाॅक्सिंग खिलाड़ी भिलाई से है।

नेटबाॅल पुरूष टीम में शामिल खिलाड़ी

संजीव कुमार शासकीय पीजी कॉलेज दुर्ग, सूर्यकांत यादव शासकीय पीजी कॉलेज दुर्ग, तन्मय यादव शासकीय पीजी कॉलेज दुर्ग, प्रेमलाल साहू शासकीय दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, मोहित सोनी शासकीय दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, रितेश लकड़ा मनसा कॉलेज कोहका भिलाई, अर्जुन पांडे श्री शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी, हर्षित श्री शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी, मनीष कुमार यादव सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, चंद्र भूषण कुमार सिंह कल्याण पीजी कॉलेज भिलाई नगर, सुमित कुमार जैसवार शासकीय कॉलेज वैशाली नगर भिलाई, यशमीत सिंह भट्टी शासकीय कॉलेज वैशाली नगर भिलाई है।

बाॅक्सिंग महिला टीम में शामिल खिलाड़ी

दीपा चंद्रवंशी शासकीय दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, प्रेरणा बंजारे शाहिद डोमेश्वर साहू शासकीय कॉलेज जामगांव-आरपुष्पा सोना कल्याण पीजी कॉलेज भिलाई नगर है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author