Sport News

KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद् विश्वविद्यालय की पूर्व खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव राज्य गुण्डाधुर पदक से हुई सम्मानित

हेमचंद् यादव विश्वविद्यालय की होनहार खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी को राष्ट्रीय एवं अतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार सर्वोच्च प्रदर्शन करने पर छत्तीसगढ़ की राजधानी मे आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रति सी.पी. राधाकृष्णन द्वार छत्तीसगढ़ गुण्डाधुर पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल खिलाड़ी के उपलब्धियों का मान्यता देते है बल्कि राज्य की राष्ट्रीय एवं अतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा को बढ़ावा देती है।

ज्ञानेश्वरी यादव लगातार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का ही नहीं बल्कि पुरे भारत देश का नाम गौरवान्वित कर रहे है।ज्ञानेश्वरी की इस सम्मान पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ.) संजय तिवारी, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डाॅ. दिनेश कुमार नामदेव ने बधाई व शुभकामनाये दिये। ज्ञात हो कि ज्ञानेश्वरी सत्र् 2022-23 में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए आल इंडिया विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में एवं खेलों इंडिया विश्वविद्यालय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त की थी.

दोनों ही प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड भी प्राप्त की। ज्ञानेश्वरी के लगातार सर्वोच्च प्रदर्शन के बदौलत आज राजनांदगांव जिले में सहायक उप निरीक्षक के पद पदस्थ है। ज्ञानेश्वरी के इस सम्मान के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author