athletics

KHELNEWZ CENTRAL DESK एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजन का मेज़बान होगा भारत

आज 27 मई को एशिया एथलीट्स महासंघ की बैठक हांगकांग में आयोजित की गई. जिसमे आगामी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान में उड़ीसा में आयोजित किया जाएगा का फैसला लिया गया.

इस प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में हांगकांग में जो सभा आयोजित की गई थी उस में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से विश्व एथलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. ए.जे. सुमारिवाला, पूर्व महासचिव भारतीय एथलेटिक्स महासंघ डॉ. रविंद्र चौधरी एवं वर्तमान महासचिव भारतीय एथलेटिक्स महासंघ डॉक्टर जी.एस.पटनायक साथ में एशिया एथलीट महासंघ के अध्यक्ष जनरल दलहन जूना अल अहमद की विशेष रूप से उपस्थिति रहे. एशिया एथलीट्स महासंघ ने स्पर्धा की मेज़बानी मिलने के अवसर पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के साथ-साथ उड़ीसा को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author