Sport News

KHELNEWZ KORBA DESK राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य की टीम ने जीते कुल 45 पदक

मध्य प्रदेश किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वाधान में इंदौर पब्लिक स्कूल में 17 से 21 जून तक सब जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 1600 खिलाड़ीयों एवं 250 ऑफिशियल ने हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि स्पर्धा में राज्य के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, बलौदा बाजार, सहित विभिन्न जिलों के 92 सब जूनियर वर्ग के बालक बालिका खिलाड़ियों ने पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की प्रतियोगिताओं में विभिन्न वजन वर्गो में हिस्सा लिया.

प्रतिभागियों ने 9 स्वर्ण, 11 रजत तथा 25 कांस्य सहित 45 पदक जीते। इस प्रकार राज्य की टीम ने 32 टीमों के बीच आल ओवर 6वा स्थान प्राप्त किया।

परिणाम इस प्रकार रहे

कोरबा जिला वैदिक पलेरिया, काव्या दिनेश एवं नाफिया सिद्दीकी ने स्वर्ण एवं श्रेया, लक्ष्मी साहू सहित काव्या ने डबल इवेंट में रजत तथा खुशाल साहू एवं समायरा नाहक ने 2 कांस्य पदक प्राप्त किया।

बलौदाबाजार रविंद्र वैष्णव रजत, शैली यादव कांस्य

बेमेतरा वसुंधरा शुक्ला कांस्य पदक

बिलासपुर

स्वर्ण पदक

कृदय गांगुली, गोपाल प्रसाद, उनमुक्त साहू, सौम्य साहू, अर्पिता साहू

रजत पदक

परमेश्वरी लोहार, रणवीर साहू, यमन साहू, उनशिका, शिवाक्ष, गोपाल

कांस्य पदक

मिशिता साहू, मानसी साहू, सृष्टि कश्यप, देविका साहू, शिवाक्ष पटेल, परमेश्वरी लोहार, अर्पिता साहू

रायपुर

स्वर्ण पदक विजेता अवयांश जोशी, श्लोक झा

कांस्य पदक विजेता

अवयांश जोशी, कनिका साहू श्लोक झा, काश्वी गेंड्रे, कुंजल पटेल, दिव्यांशी पोयाम, वानिया साहू. प्रशिक्षक के रूप में अमन सोनी, अंकुश लाल यादव, लोकित्ता चौहान, बरुन बाग, हिमांशु एवं रेफरी प्रभात साहू, मयंक डडसेना, मनीष बाग उपस्थित रहे। सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *