Hockey

KHELNEWZ BILASPUR DESK हॉकी के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए एक्सीलेंस सेंटर में पदस्थ कोच राकेश टोप्पो का केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया सम्मान

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बहतराई स्थित एक्सीलेंस सेंटर में पदस्थ हॉकी कोच राकेश टोप्पो को आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने उनके खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया. ज्ञात हो कि बहतराई के एक्सीलेंस सेंटर से श्री टोप्पो के कोचिंग में दो खिलाड़ियों ने भारत की तरफ से खेलते हुए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है.

आज इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित कई महत्वपूर्ण अतिथि उपस्थित थे. जिला खेल व युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री एक्का सहित विभाग के सभी कर्मचारियों ने राकेश टोप्पो को इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित किये.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *