Sport News

KHELNEWZ EDITORIAL DESK उत्कृष्ट खिलाड़ी की घोषणा लगभग तय, अगले हफ्ते होगा फैसला

राज्य के पदक बिजेता उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सरकारी नौकरी पर राज्य शासन अगले हफ्ते निर्णय की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। यह 2018-19 से लंबित है। विभाग की पहली बैठक बीते 20 जून को संपन्न हो गयी है.

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी कमेटी की 30 जून को होने वाली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जायेगा. खेल दिवस या उससे पहले इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. उत्कृष्ट खिलाड़ियों की अंतिम सूची पिछली बार वर्ष 2014 में जारी की गई थी।

खेल अलंकरण समारोह वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 की पूरी प्रक्रिया खेल संचालनालय ने पूरी करके मंत्रालय को भेजा जा चूका है। उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए खेल विभाग को वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 में कुल 783 आवेदन मिले थे। जांच-पड़ताल के बाद 156 पात्र पाए गए है. ज्ञात हो राज्य शासन ने सभी विभागों में भर्ती के लिए दो फीसदी पद आरक्षित कर रखा है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *