26वी राज्य स्तरीय शॉलेय क्रीड़ा प्रतियोगिता राजधानी में 12 से 15 जुलाई तक आयोजित किया गया. जिसमें सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल 15वर्ष बालक एवं 17वर्ष बालक/ बालिका. बॉक्सिंग 14 वर्ष बालक,17 व 19 वर्ष बालक/ बालिका की स्पर्धा शामिल थी.
प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग की टीम ने फुटबॉल 15 वर्ष बालक में तृतीय स्थान, बॉक्सिंग 17 वर्ष बालक प्रथम स्थान, 17 वर्ष बालिका तृतीय स्थान,19वर्ष बालक तृतीय स्थान और 19वर्ष बालिका प्रथम स्थान पर रही।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ए.के.भारद्वाज, सहायक संचालक क्रीड़ा जी. डी.गर्ग, दल प्रबंधक ई सुनील कुमार राव, राम कुमार टंडन, आशीष मिश्रा, राकेश देवांगन, सुबोध सिंह, बलवंत झा, मधुराजे सिंह, मुकेश सिंह, शर्मिष्ठा शर्मा, महेंद्र पटेल, अमृता मिश्रा, राजेश फ्रेंकलिन,अरुण जायसवाल, कन्हैया लाल, विनोद साहू आदि ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दिए.
