राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जरौंधा (तखतपुर ब्लॉक) के खिलाड़ियों ने स्क्वैश प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।विद्यालय की छात्रा खिलाड़ी सविता साहू का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सविता साहू के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। उनका चयन विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस सफलता में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अलका गांगुली एवं व्यायाम शिक्षिका श्रीमती गीता सिंह बनाफर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, खेल कौशल एवं प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।विद्यालय परिवार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित सविता साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए।

