Volleyball

KHELNEWZ BILASPUR DESK इंटर हाउस वॉलीबॉल स्पर्धा सेंट जेवियर स्कुल में हुआ संपन्न

सेंट जेवियर इंटर हाउस वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आज हुए फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में आइंस्टीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान में कलाम हाउस रही एवं पुरुष वर्ग में न्यूटन हाउस प्रथम स्थान और गैलेलियो हाउस दूसरे स्थान पर रहे.

दोनों ही फाइनल मैच बहुत रोमांचक थी, बेस्ट ऑफ थ्री के अंतिम सेट में मैच का निर्णय हुआ. बालिका वर्ग में आइंस्टाइन हाउस से कप्तान मीनाक्षी दुबे, कनक लता पांडे, सृष्टि बंजारे, नीलाक्षी साय, प्रिंसी खुसरो, अनन्या और द्वितीय स्थान कलाम हाउस से दीक्षा, नैंसी ध्रुव,भावना मरकाम, इशिका साय, निकुंज शास्त्री, चन्द्र प्रभा, हियांशी मंडल ने हासिल किया.

बॉयज़ वर्ग में न्युटन हाउस से आयुश, आदर्श, सुयश शशांक एवं द्वितीय स्थान गैलेलियो हाउस से वेदांत, युवराज, आस्टिन, प्रियेश, असित जायसवाल आदि थे. मैच के अंत में प्राचार्य बी.बी माहाता ने दोनों ही टीम को शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ीयो को मेडल द्वारा पुरस्कृत किया एवं डायरेक्टर डां. जी. एस. पटनायक के ओर से आगे भी इसी तरह के खेलों का आयोजन स्कूल में कराए जाने की बात को रखे.

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालन हेतु वॉइस प्रिंसिपल दिनेश बिष्ट, सुभाष राय, एडमिनिस्ट्रेटर नैन्सी पारक, आनंद सिंह, रिजू दास, कृतिबास दास एवं रीचा पृजापति आदि ने सहयोग किया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *