Ball Badminton

KHELNEWZ BHILAI DESK केरल के घायल खिलाड़ी को भिलाई इस्पात संयंत्र ने फ्री ट्रीटमेंट उपलब्ध करवाते हुए दी बड़ी राहत

बीएसपी बॉल बैडमिंटन क्लब एवं छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन ने केरल से आए सब-जूनियर खिलाड़ी विनय कृष्णा को खेल के दौरान दुर्घटना घटने से घायल होने के बाद जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया.

अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय धावड़े तथा समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने खिलाड़ी को बेहतर चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध करवाते हुए उन्हें आज हॉस्पिटल से पूर्ण स्वस्थ लाभ के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया.

बीएसपी बॉल बैडमिंटन क्लब एवं छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन ने भिलाई इस्पात संयंत्र के उच्च प्रबंधन, खेल विभाग, नगर सेवाएं विभाग, एलएंडए विभाग, खेल संस्कृति नागरिक सुविधाएं विभाग, सेक्टर-9 अस्पताल के प्रभारी डॉ. उदय धावड़े तथा समस्त चिकित्सा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *