Archery

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता सीवी रमन विश्वविद्यालय की मेज़बानी में 17 अक्टूबर को होगा आयोजित

26 वी सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता सीवी रमन विश्वविद्यालय में 17 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिता में विजयी तीरंदाज सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा जो शिलांग मेघालय में 11 से 18 नवंबर तक आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करेंगे.

छत्तीसगढ़ आर्चरी संघ के सचिव आयुष मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 20 जिलों से 300 तीरंदाज, कोच, मैनेजर और ऑफिसियल भाग लेंगे. जिसके समापन अवसर पर बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

इस दौरान वाइस चांसलर प्रदीप घोष, रजिस्ट्रार अरविंद तिवारी, ईशा अग्रवाल, खेल युवा कल्याण विभाग से श्री एक्का, कैलाश मुरारका, वंदना उइके, आलोक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित होकर विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करेंगे. इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से नेशनल मेडल प्राप्त तीरंदाज भाग लेंगे और अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज जो सामान्य वर्ग की प्रतियोगिता में भी भाग लेते हैं ऐसे पैरा तीरंदाज तोमन कुमार भी हिस्सेदारी करेंगे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *