athletics

KHELNEWZ RAIPUR DESK इंटर काॅलेज क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता में 65 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इंटर काॅलेज (पुरुष/महिला) क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता बेलभाठा, अभनपुर में 15 अक्टूबर को आयोजन किया गया। जिसमें 42 पुरुष एवं 23 महिला खिलाड़ीयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग प्रथम स्थान पर यशराज रात्रे शा.आरएनएम.महावि. सारंगढ़, द्वितीय स्थान में डोमनलाल (दुर्गा काॅलेज, रायपुर) एवं बुद्धेश्वर पैकरा, (शास. संस्कृत महा. रायपुर ) ने तृतीय स्थान को प्राप्त किया। महिला वर्ग प्रथम स्थान पर ईशा रानी सिन्हा, (शास. हीरा. काव्यो. महावि. अभनपुर), द्वितीय स्थान पर दामनी यादव (पं. शयामाचरण शुक्ला महा. धरसीवा) एवं हेमलता, (हरिशंकर महावि. रायपुर) तृतीय स्थान को प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि राधाकृष्ण टंडन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अभनपुर, विशिष्ट अतिथि प्रो. सी.डी. अगासे शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला पं.र.वि.वि. एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. व्ही. के. मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ीयों को पुरूस्कृत कर बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न महाविद्यालय के क्रीडाधिकारी डाॅ. देवाशीष हाजरा, विरेन्द्र जांगड़े सहित विभिन्न महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आशीष दीवान ने किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *