Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK अनुराग वाजपेयी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्रिकेट संघ बिलासपुर ने दिया बधाई

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सहसचिव और जिला क्रिकेट संघ के संरक्षक अनुराग वाजपेयी के निर्वाचित होने पर क्रिकेट संघ बिलासपुर के सदस्यों द्वारा संघ के कार्यालय सरजू बगीचा में माला एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया।

जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने अनुराग वाजपेयी के निर्वाचन को समाज एवं शहर के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि वाजपेयी जी के कुशल नेतृत्व एवं अनुभव से जिला अधिवक्ता संघ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव मुकुल तिवारी, छत्तीसगढ़ स्टेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह एवं सदस्य आलोक श्रीवास्तव, प्रिंस टुटेजा, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, शरद मुरारका, आनन्द तावड़कर, विनय गायकवाड़, कमल सिंह, शाश्वत तिवारी ने बधाई दिया. यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *