अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके छत्तीसगढ़ के टेनिस खिलाड़ी व कोच तुषार मेंडकर तथा एनआईएस प्रशिक्षक निखिल मराठे ने आज रेलवे के नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट पहुंचकर जूनियर खिलाड़ियों से मुलाकात की।
इस अवसर पर तुषार एवं निखिल ने खिलाड़ियों को टेनिस की बारीकियों, आधुनिक तकनीकों, प्रशिक्षण पद्धतियों तथा ITA के नियमों की जानकारी दिए । उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के दौरान तकनीक, फिटनेस, अनुशासन एवं मानसिक तैयारी के महत्व के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।

श्री मेंडकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बिलासपुर में टेनिस खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा और संभावनाएं हैं। जरूरत केवल इन प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण एवं निरंतर प्रतियोगिताओं के माध्यम से निखारने की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में रायपुर में आयोजित टेनिस प्रतियोगिताओं में बिलासपुर जिले के खिलाड़ियों की अच्छी भागीदारी को देखते हुए वे विशेष रूप से यहां के खिलाड़ियों से मिलने और उनका उत्साहवर्धन करने पहुंचे हैं।
READ THIS IMPORTANT ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-raipur-desk-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%bf-2/: KHELNEWZ BILASPUR DESK अंतरराष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी तुषार मेंडकर ने बिलासपुर के जूनियर खिलाड़ियों को सिखाई टेनिस की बारीकियांएनआईएस कोच निखिल मराठे ने कहा कि बिलासपुर में यदि लगातार टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन हो तो स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल में निरंतर सुधार करने का ज़्यादा अवसर मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, फिटनेस और प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों द्वारा तुषार मेंडकर एवं निखिल मराठे का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट रेलवे के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के कोच अमिताभ मानिकपुरी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एथलेटिक्स टीम के कोच श्रीकांत पहाड़ी, श्रीनिवास राव, सुभाष कुमार, बिलासपुर के टेनिस खिलाड़ी एवं कोच ऐश्वर्या, जूनियर टेनिस खिलाड़ी बी. कल्याण कुमार एवं पी. विराज सहित अन्य जन उपस्थित रहे.
