Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK ऑल इंडिया पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट स्पर्धा मे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

थर्ड ऑल इंडिया पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड एवं भारतीय पेंचाक सिलाट महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में 29 से 31 जनवरी को देहरादून में स्थित मल्टीपरपज इंदौर स्टेडियम परेड ग्राउंड में आयोजित हुई.प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 15 महिला एवं 5 पुरुष खिलाड़ी, 2 कोच मैनेजर एवं दो राष्ट्रीय रेफरी ने भाग लिया था.

जिसमे बिलासपुर की अल्फिशा शेख, बस्तर की यशस्वी सिंह एवं साक्षी सिंह चौहान स्वर्ण पदक, बस्तर की के.ज्योति, बिलासपुर की रूमाना खान, बालोद की मेघा महेश्वरी रजत पदक, बस्तर की ममता पांडे, बिलासपुर की अलवेनी राव, अल्फिशा शेख, कंचन यादव, बालोद की ऋषिका साहू, तनु निषाद, डिंपल देशमुख कांस्य पदक प्राप्त किये है.

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर ए.एक्का सहायक संचालक खेल एवं कल्याण विभाग, सुशील अमलेश जिला क्रीड़ा अधिकारी, संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग, छत्तीसगढ़ हाकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, छ.ग.एथलेटिक संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, वरिष्ठ पीटीआई सुशील मिश्रा, सूरज यादव, अख्तर खान, संघ के संयुक्त सचिव एम.रत्नाकर ने खिलाडियों को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *