Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK फेडरेशन कप वॉलीबाल चैंपियनशिप में टीमों के बीच भिड़ंत राजधानी में जारी

37वीं फेडरेशन कप वॉलीबाल चैंपियनशिप राजधानी में जारी है. कल दूसरे दिन खेले गए पुरुष वर्ग के मुकाबलों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले।सुबह खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 3–1 से पराजित किया। मैच के सेट स्कोर रहे: 25-23, 25-17, 15-25, 25-23।

दूसरा मुकाबला केरल और राजस्थान के बीच खेला गया, जिसमें केरल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को 3–0 से हराया। सेट स्कोर रहे:25-19, 25-21, 25-18।

वहीं हरियाणा और सर्विसेज के बीच खेले गए मैच में सर्विसेज की टीम ने वापसी करते हुए हरियाणा को 3–1 से पराजित किया। सेट स्कोर रहे:19-25, 25-17, 25-18, 25-18।

एक अन्य मुकाबले में इंडियन रेलवे और तमिलनाडु आमने-सामने हुए, जिसमें तमिलनाडु ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए इंडियन रेलवे को 3–0 से हराया। सेट स्कोर रहे:27-25, 25-19, 25-19।

महिला वर्ग के मैच में इंडियन यूनिवर्सिटी और राजस्थान के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें इंडियन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान को 3–1 से पराजित किया। सेट स्कोर रहे:25-22, 28-26, 19-25, 25-20।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author