Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK अविक स्पोर्ट्स परफॉरमेंस लैब और रिहैब सेंटर का कल भव्य उद्घाटन करेंगे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ का एकमात्र स्पोर्ट्स परफॉरमेंस लैब और रिहैब सेंटर का कल न्यायधानी में नवनिर्मित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स (तृतीय तल संजय तरण पुष्कर के पीछे ) में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के गरिमामयी उपस्थिति में कल 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे भव्य शुभारम्भ होने जा रहा है.

कल उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधायक श्री अमर अग्रवाल करेंगे. इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, नगर निगम बिलासपुर के सभापति विनोद सोनी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी उपस्थित रहेंगे.

अविक स्पोर्ट्स हेल्थ और फिटनेस खिलाड़ियों के लिए बीते कई वर्षो से डेडिकेटेड तरीके से डॉ अविनाश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को उनके परफॉरमेंस एनहांसमेंट व रिहैब में साथ देते आ रहे है. अविक अब नए स्थान, नई सज्जा व सबसे महत्वपूर्ण और अधिक सुविधाओं को खिलाड़ियों के हित में संजोता हुआ समर्पित टीम के साथ शुरू होने जा रहा है.

अविक अपने लैब में खिलाड़ियों को होने वाले इंजरी को वैज्ञानिक तकनीक से पहचान कर उसे जड़ से खत्म करते हुए खिलाड़ी को रेडी टू प्ले बनाता है. जिम, डाइट, न्यूट्रिशन, इंजरी प्रिवेंशन, साइंटिफिक ट्रीटमेंट और रिहैब ये सब अविक की स्पेशलिटी है.

बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लिए ये सेंटर बेहद महत्वपूर्ण है, क्यूंकि इससे न केवल खिलाड़ियों को चोट से उबरने में मदद मिलेगी साथ ही उनके साइंटिफिक एनालिसिस और राज्य के खिलाड़ियों को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने में मिल का पत्थर ये सेंटर साबित होगा.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *